हड्डी
हड्डी हमारे शरीर के बनावट को निर्धारित करता है और साथ ही साथ हमारे शरीर के नाज़ुक अंगों (हृदय फेफड़ा मस्तिष्क) बाहरी चोट से रक्षा भी करता है हड्डियां हमारे शरीर का सबसे मज़बूत और कठोर उत्तक है जो calcium Protein और काफ़ी सारे खनिज लवणों से मिलकर बना होता है
हड्डी के संरचना :-
हड्डी ऊपर से काफ़ी कठोर और अंदर से खोखला होता है जहाँ हमारे रक्त का निर्माण होता है और हमारे रक्त की प्रवाह भी होती है हड्डी काफ़ी मात्रा में कैल्शियम और प्रोटीन से मिलकर बना होता है
हड्डी का कार्य :-
हड्डी हमारे शरीर की बनावट के लिए उत्तरदायी होता है और हड्डी के सहारे ही हमें चलने उठने बैठने में आसानी होती है हड्डी के सहारे ही हमारे शरीर में मांसपेशी एक जगह टिकी होती है और हमें एक सुसज्जित शरीर देखने को मिलता है
हड्डी का कमज़ोर होना:-
बढ़ती उम्र और हमारी भाग दौड़ भरी ज़िंदगी में ग़लत खान पान की वजह से हमारी हड्डियां कमज़ोर होती है कमज़ोर होने के कारण हमारी हड्डियों के घनत्व का काम हो जाना यानि आम भाषा में समझा जाए तो हड्डी का है खोखला हो जाना जिसके वजह से हमें हड्डी में दर्द महसूस होने लगता है और मामूली चोट से हमारी हड्डी आसानी से टूट जाती है …
हड्डी का टूटना:-
यह भी हड्डी कि एक समस्या है लेकिन यह समस्या हमें आकस्मिक दुर्घटना से होती है और काफ़ी बार हड्डी गंभीर तरीक़े से टूट जाती है और इसे ठीक करने के लिए हमें प्लास्टर bad rest और काफ़ी बार ऑपरेशन का भी सहारा लेना पड़ता है …
